भाजपा लखनऊ महानगर के सभी मंडलो के प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

0
435

अन्तिम दिन कैंट मंडल -3 में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने एक सत्र को किया संबोधित
लखनऊ 10 नवम्बर 2020। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों में मंडल प्रशिक्षण वर्ग आज संपन्न हो गए। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने केंट मंडल – 3 के द्वितीय व अंतिम दिन के प्रथम सत्र को संबोधित किया।

डीएवी पीजी कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय कार्यशाला के सत्र में सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व, विषय पर विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषय पर चर्चा
की इस सत्र में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। माध्यमिक विद्यालय तोपखाना सदर बाजार में आयोजित केंट मंडल-4 की कार्यशाला के अंतिम दिन के प्रथम सत्र को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर अपना उदबोधन दिया। अंतिम दिन मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी, डॉ अर्चना तिवारी, डॉ पुष्कर मिश्रा, त्रयंबक त्रिपाठी, विनोद जी द्वारा आज हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, आज के भारत का वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचाराधारा, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर
भारत का संकल्प, हमारा विचार परिवार, भाजपा का इतिहास एवं विकास, भाजपा की कार्यशैली जैसे प्रमुख विषयों पर  चर्चा की गई। कार्यशाला में, मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे, रामजी शुक्ला, मंडल प्रभारी मंडल कार्यसमिति सदस्य, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी सहित अपेक्षित पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here