मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय घर-घर पहुंचा रहे है भाजपा कार्यकर्ता

0
438
Narendra Modi, India's prime minister, speaks during a news conference at Parliament House on the opening day of the Budget Session in New Delhi, India, on Thursday, Jan. 31, 2019. Photographer: T. Narayan/Bloomberg

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के संवाद सम्पर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार-2 की पहली वर्षगांठ पर सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों व जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जन-जन से संपर्क व संवाद करते हुए पार्टी का परिवार सम्पर्क अभियान हर बूथ तक पहुंचकर हर घर की दहलीज पर दस्तक दे रहा है। प्रत्येक बूथ पर पार्टी के दो कार्यकर्ता शारीरिक दूरी, मास्क व सेनेटाइजर के उपयोग के साथ शासन व प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए जन सम्पर्क करते हुए मोदी का पत्र घर-घर तक पहुंचा रहे है। केन्द्रीय मंत्रियों, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ के पदाधिकारियों सहित सांसद, विधायक, निगमों, आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य अपने-अपने बूथों पर परिवार सम्पर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और ऐतिहासिक निर्णयों को हर दहलीज तक पहुंचाने का काम किया।
परिवार सम्पर्क अभियान के तहत आज केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद महानगर, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर, संतोष गंगवार बरेली महानगर, साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर में बूथ पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का पत्र घर-घर पहुंचाया।
वहीं प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, भूपेन्द्र चैधरी मुरादाबाद जिला, सुरेश राणा शामली, डा. महेन्द्र सिंह लखनऊ जिला, मुकुट बिहारी वर्मा बहराइच, सतीश महाना कानपुर महानगर दक्षिण, रमापति शास्त्री गोण्डा, अनिल राजभर वाराणसी जिला, चेतन चैहान अमरोहा, श्रीकांत शर्मा मथुरा महानगर, चैधरी लक्ष्मी नारायन सिंह मथुरा जिला, नीलिमा कटियार कानपुर महानगर, ब्रजेश पाठक लखनऊ महानगर, स्वाती सिंह लखनऊ जिला, नंदगोपाल गुप्ता नंदी व सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज महानगर, राजेन्द्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़, बलदेव सिंह ओलख रामपुर जिला, कपिल देव अग्रवाल व विजय कश्यप मुजफ्फरनगर, रमाशंकर पटेल मीरजापुर, गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर, सुरेश पासी अमेठी, गुलाबों देवी संभल, संदीप सिंह अलीगढ जिला, रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी, महेश गुप्ता बदायूं, अजीत पाल कानपुर देहात, कमलारानी वरूण कानपुर ग्रामीण, राजेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी फतेहपुर, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट, मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर, नीलकंठ तिवारी वाराणसी महानगर, लाखन सिंह राजपूत औरैया, अनिल शर्मा बुलन्दशहर, श्रीराम चैहान संतकबीरनगर, जय प्रताप सिंह व सतीश द्विवेदी सिद्धार्थनगर, आनंद स्वरूप शुक्ल बलिया तथा चैधरी उदयभान सिंह व डा0 जीएस धर्मेश ने आगरा जिला में अपने बूथ पर पहुंचकर हर परिवार से सम्पर्क किया और मोदी सरकार की उपलब्धियां उन्हें बतायीं।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नबाव सिंह नागर नोयडा महानगर, पद्म सिंह चैधरी बहराइच, बीएल वर्मा बदायूं, रंजना उपाध्याय चित्रकूट, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक लखनऊ महानगर, पंकज सिंह नोएडा महानगर, सलिल विश्नोई कानपुर महानगर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह लखनऊ महानगर, वाईपी सिंह गाजियाबाद महानगर, प्रकाश पाल कानपुर महानगर दक्षिण, अंजूला माहौर आगरा महानगर, देवेन्द्र सिंह चैधरी मेरठ जिला, कामेश्वर सिंह गोरखपुर महानगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मेरठ महानगर, रंजनीकांत महेश्वरी कासगंज, मानवेन्द्र सिंह कानपुर महानगर तथा डा. धमेन्द्र सिंह ने गोरखपुर महानगर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी वाराणसी में मोदी सरकार-2 की वर्षगांठ पर सरकार के निर्णयों व उपलब्धियों को जन-जन के बीच पहुंचाने काम किया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here